1. विटामिन बी समूह या विटामिन बी काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक विटामिनों का समूह है जो जल में विलेय होते हैं। कोशिका के चयापचय में एवं लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यद्यपि इन विटामिनों के नाम एक-समान ( (B1, B2, B3, आदि) हैं किन्तु वास्तव में ये अलग-अलग रासायनिक यौगिक हैं, एक ही नहीं। जिस भोजन स्रोत में विटामिन बी का कोई एक विटामिन मिलता है, उसी में विटामिन बी के अन्य प्रकार भी मिलते हैं। 2. इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगों का गढ़ बन जता है। विटामिन बी के कई विभागो (आठ) की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर ही विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स कहलाते हैं। विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स 150 सेंटीग्रेड से अधिक ताप तक ले जाने पर नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। अम्ल पदार्थो के संयोग से यह बिना किसी ताप के नष्ट हो जाता है, पर क्षार के साथ उबाले जाने पर भी नष्ट नही होता। 3. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्...
What Is Computer - कंप्यूटर किया है
- Get link
- X
- Other Apps
आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे की कंप्यूटर किया है ?
कंप्यूटर एक अभिकलक यंत्र है । इसे अंक गणितीय, तार्किक क्रियाओं व अन्य विभिन्न प्रकार की गणनाओं को सटीकता से पूर्ण करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निर्देशित किया जा सकता है। इस निर्देशन को ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग कहते हैं। संगणक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से उपयोगकर्ता के निर्देशो को समझता है। यांत्रिक संगणक कई सदियों से मौजूद थे किंतु आजकल अभिकलित्र से आशय मुख्यतः बीसवीं सदी के मध्य में विकसित हुए विद्दुत चालित अभिकलित्र से है। तब से अबतक यह आकार में क्रमशः छोटा और संक्रिया की दृष्टि से अत्यधिक समर्थ होता गया हैं। अब अभिकलक घड़ी के अन्दर समा सकते हैं और विद्युत कोष (बैटरी) से चलाये जा सकते हैं। निजी अभिकलक के विभिन्न रूप जैसे कि सुवाह्य संगणक (mobile computer), टैबलेट आदि रोजमर्रा की जरूरत बन गए हैं। परम्परागत संगणकों में एक केंद्रीय संचालन इकाई (सीपीयू ) और सूचना भण्डारण के लिए स्मृति होती है। संचालन इकाई अंकगणित व तार्किक गणनाओ को अंजाम देती है और एक अनुक्रमण व नियंत्रण इकाई स्मृति में रखे निर्देशो के आधार पर संचालन का क्रम बदल सकती है। परिधीय या सतह पे लगे उपकरण किसी बाहरी स्रोत से सूचना ले सकते है व कार्यवाही के फल को स्मृति में सुरक्षित रख सकते है व जरूरत पड़ने पर पुन: प्राप्त कर सकते हैं। एकीकृत परिपथ पर आधारित आधुनिक संगणक पुराने जमाने के संगणकों के मुकबले करोड़ों अरबों गुना ज्यादा समर्थ है और बहुत ही कम जगह लेते है। सामान्य संगणक इतने छोटे होते है कि मोबाइल फ़ोन में भी समा सकते है और मोबाइल संगणक एक छोटी सी विद्युत कोष (बैटरी) से मिली ऊर्जा से भी काम कर सकते है। ज्यादातर लोग “संगणकों” के बारे में यही राय रखते है कि अपने विभिन्न स्वरूपों में व्यक्तिगत संगणक सूचना प्रौद्योगिकी युग के नायक है। हालाँकि सन्निहित संगणक (implant system) जो कि ज्यादातर उपकरणों जैसे कि आंकिक एम.पी.३ वादक, वायुयान व खिलौनों से लेकर औद्योगिक मानव यन्त्र में पाये जाते है लोगो के बीच ज्यादा प्रचलित है। कंप्यूटर शब्द का प्रथम प्रयोग वर्ष 1613 में अंग्रेज लेखक रिचर्ड ब्रेथवेट की पुस्तक '"द यंग मैन ग्लीनिंग्स"' में पाया गया। मैंने समय के सबसे सही कम्प्यूटरों को और धरा पे जन्मे सर्वोत्तम अंक गणितज्ञ को पढ़ा है । यह उस व्यक्ति के बारे में बताता है जो गणनाएँ (compute) करता था, तभी से यह शब्द २०वी शताब्दी के मध्य तक इस सन्दर्भ में हूबहू प्रयोग होता आ रहा है उन्नीसवी शताब्दी के अंत से इस शब्द ने और ज्यादा व्यवहारिक रूप ले लिया, यानी कि वो यन्त्र जो गणनाएँ करता है।
- बीसवीं शताब्दी से पहले के संगणक उपकरण यांत्रिक संगणकों का प्रादुर्भाव प्रथम शताब्दी में होना शुरू हो गया था जिन्हे बाद में मध्यकालीन युग में खगोल शास्त्रीय गणनाओ के लिए इस्तेमाल भी किया गया। यांत्रिक रेखीय संगणकों को द्धितीय विश्व युद्ध के दौरान विशेषीकृत सैन्य कार्यो में उपयोग किया गया। इसी समय प्रथम विद्युतीय अंकीय परिपथ वाले संगणकों का विकास हुआ। प्रारम्भ में वो एक बड़े कमरे के आकार के होते थे और आज के आधुनिक सैकड़ों निजी संगणकों के बराबर बिजली का उपभोग करते थे। पहली इलेक्ट्रॉनिक अंकीय संगणक यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में 1940 और 1945 के बीच विकसित किया गया। गणनाएँ करने के लिये यन्त्रो का इस्तेमाल हज़ारो वर्षो से होता आ रहा है खासकर उग्लियो से गिनती करने वाले उपकरणो का। शुरुवाती गणन यन्त्र सम्भवत: मिलान छड़ी|वो लकड़ी जिस पर गिनती के लिये दांत खोदे गये हो या मिलान छड़ी का एक रूप थी। बाद में मध्य पूर्व में उपजाऊ भूमि के एक भौगोलिक क्षेत्र जो कि आकार में अर्द्ध चंद्र जैसा दिखता है में अभिलिेखो को रखने के लिए कॅल्क्युली (मिटटी के गोले, शंकु) का इस्तेमाल होता रहा जो की अधपके और खोखले मिटटी के बर्तनो में रखा होता था। इनका उपयोग सामान की गिनती (अधिकतर पशुधन व अनाज) दर्शाने के लिए किया जाता था। गिनती की छड़े|गिनती की छड़ों का उपयोग इसका एक उदहारण है। शुरुवात में गिनतारे का उपयोग अंकगणितीय कार्यो के लिए होता था। जिसे आज हम रोमन गिनतारा कहते है उसका उपयोग २४०० ईसा पूर्व के प्रारम्भ में बेबीलोनिआ में हुआ था
- Get link
- X
- Other Apps
Popular posts from this blog
1. विटामिन बी समूह या विटामिन बी काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक विटामिनों का समूह है जो जल में विलेय होते हैं। कोशिका के चयापचय में एवं लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यद्यपि इन विटामिनों के नाम एक-समान ( (B1, B2, B3, आदि) हैं किन्तु वास्तव में ये अलग-अलग रासायनिक यौगिक हैं, एक ही नहीं। जिस भोजन स्रोत में विटामिन बी का कोई एक विटामिन मिलता है, उसी में विटामिन बी के अन्य प्रकार भी मिलते हैं। 2. इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगों का गढ़ बन जता है। विटामिन बी के कई विभागो (आठ) की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर ही विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स कहलाते हैं। विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स 150 सेंटीग्रेड से अधिक ताप तक ले जाने पर नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। अम्ल पदार्थो के संयोग से यह बिना किसी ताप के नष्ट हो जाता है, पर क्षार के साथ उबाले जाने पर भी नष्ट नही होता। 3. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्...
In Today's Article, We Will Know Ten Amazing Fact's आज के इस आर्टिकल में हमलोग जानेंगे 10 अमेंजिंग फैक्ट ।
1. आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसलैंड में कुत्ता पालना कानूनन अपराध है। 2. यदि कोई व्यक्ति जीवन भर दाढ़ी नहीं बनवाये तो उसकी दाढ़ी 13 फीट लम्बी हो सकती है। 3. अंतरिक्ष यात्री के लिए उपयोग होने वाला एक स्पेस सूट की कीमत 83 करोड़ रुपये होती है। 4. भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश में होता है। 5. क्या आपको पता है कि सिंगापुर का निर्माण हिन्दू वास्तुकला के हिसाब से हुआ है। 6. अंतरिक्ष में आवाज एक जगह से दूसरे जगह नहीं जा सकता है इसलिए अंतरिक्ष में आवाज नहीं सुनाई देता है 7. आइसलैंड दुनिया का एकमात्र ऐसा देश जहाँ आर्मी नहीं है और यह दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी है। 8. क्या आपको पता है कि इंसान का जीभ उसका मजबूत मांशपेशियों में से एक है? 9. दुनिया का सबसे शांत कमरा अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय में स्थित है। 10. दुनिया में ...
In today's article we will learn about Abraham Lincoln. आज के इस आर्टिकल हमलोग अब्राहम लिंकन के बारे में जानेंगे /gyaanlogy.blogspot.com
1. Abraham Lincoln was born on Sunday, February 12, 1809, in a log cabin on his father's Sinking Spring Farm in what was at that time Hardin County (today LaRue County ) Kentucky . अब्राहम लिंकन का जन्म रविवार, 12 फरवरी, 1809 को उनके पिता के सिंकिंग स्प्रिंग फार्म के एक लॉग केबिन में हुआ था, जो उस समय हार्डिन काउंटी (आज लारू काउंटी) केंटकी में था। 2. His parents were Thomas Lincoln and Nancy Hanks Lincoln. उनके माता-पिता थॉमस लिंकन और नैन्सी हैंक्स लिंकन थे। 3. the Lincoln family moved to the Knob Creek Farm, just ten miles away, where Abraham spent the next five years. लिंकन परिवार सिर्फ दस मील दूर नॉब क्रीक फार्म में चला गया, जहां अब्राहम ने अगले पांच साल बिताए। 4. Abraham Lincoln was the 16th President of the United States of America. अब्राहम लिंकन संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। 5. Abraham Lincoln is considered to be one of the most famous and admired figures i...

Comments
Post a Comment