1. विटामिन बी समूह या विटामिन बी काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक विटामिनों का समूह है जो जल में विलेय होते हैं। कोशिका के चयापचय में एवं लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यद्यपि इन विटामिनों के नाम एक-समान ( (B1, B2, B3, आदि) हैं किन्तु वास्तव में ये अलग-अलग रासायनिक यौगिक हैं, एक ही नहीं। जिस भोजन स्रोत में विटामिन बी का कोई एक विटामिन मिलता है, उसी में विटामिन बी के अन्य प्रकार भी मिलते हैं।
2. इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगों का गढ़ बन जता है। विटामिन बी के कई विभागो (आठ) की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर ही विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स कहलाते हैं। विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स 150 सेंटीग्रेड से अधिक ताप तक ले जाने पर नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। अम्ल पदार्थो के संयोग से यह बिना किसी ताप के नष्ट हो जाता है, पर क्षार के साथ उबाले जाने पर भी नष्ट नही होता।
3. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्डे की जर्दी, हरी पत्तियो के साग, बादाम, अखरोट, बिना पालिश किया चावल, पौधो के बीज, सुपारी, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दाल, जिगर, वनस्पति साग सब्जी, आलू, मेवा, खमीर, मक्की, चना, नारियल, पिस्ता, ताजे मेवे , पत्ता गोभी, दही, पालक, बन्दगोभी, मछली, अण्डे की सफेदी, माल्टा, चावल की भूसी, फलदार सब्जी आदि आते हैं।
2. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्डे की जर्दी, हरी पत्तियो के साग, बादाम, अखरोट, बिना पालिश किया चावल, पौधो के बीज, सुपारी, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दाल, जिगर, वनस्पति साग सब्जी, आलू, मेवा, खमीर, मक्की, चना, नारियल, पिस्ता, ताजे मेवे , पत्ता गोभी, दही, पालक, बन्दगोभी, मछली, अण्डे की सफेदी, माल्टा, चावल की भूसी, फलदार सब्जी आदि आते हैं।
- 3. विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग हाथ पैरो की उंगलियों मे सनसनाहट होना
- मस्तिष्क की स्नायु मे सूजन व दोष होना
- पैर ठंडे व गीले होना
- सिर के पिछले भाग मे स्नायु दोष हो जाना
- मांस पेशियो का कमजोर होना
- हाथ पैरों के जोड़ अकड़ना
- शरीर का वजन घट जाना
- नींद कम आना
- मूत्राशय में दोष आना
- महामारी की खराबी होना
- शरीर पर लाल चकती निकलना
- दिल कमजोर होना
- शरीर मे सूजन आना
- सिर चकराना
- नजर कम हो जाना
- पाचन क्रिया की खराबी होना
Comments
Post a Comment